{"vars":{"id": "114287:4880"}}

भिवानी की बेटी ने HCS में पाई 9वैं रैंक

 

हरियाणा के जिला भिवानी की बेटी रेणु ग्रेवाल ने सफलता के झंडे गाड़ते हुए हरियाणा सिविल सर्विसेज यानी HCS की परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की। हालांकि रेणू ग्रेवाल ने चार  साल पहले यानी 2022 में सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की थी। इस दौरान 2 प्रयासों में असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 
अब तीसरे प्रयास रेणू ने अपने मेहनत से सफलता पा ली है। रेणू ग्रेवाल का कहना है कि परिवार के सहयोग और  आत्मविश्वास से लगातार जो मेहनत की, उससे सफलता मिली है। 

UPSC तक पहुंचना लक्ष्य
हालांकि रेणू ग्रेवाल का चयन हरियाणा लोक सेवा में हो गया है, लेकिन यह उनकी मंजिल नहीं है। इसके साथ ही वे पंजाब लोक सेवा के लिए भी प्रयास कर रही हैं। इसमें वे परीक्षा पास कर 2 बार इंटरव्यू में पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की मुख्य परीक्षा भी दी है। अब उनका लक्ष्य यूपीएससी में सफलता पाना है। 

तैयारी में सहायक बने ऑनलाइन संसाधान

एक ओर जहां लोग ऑनलाइन संसाधानों को टाइम पास के लिए उपकरण मानते हैं, वहीं रेणू ग्रेवाल ने इसको अपनी सिविल सेवा की तैयार में मुख्य औजार बनाया है। स्वयं रेणू ग्रेवाल कहती हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की की। यहां पर मौजूद सामग्री से काफी लाभ मिला।