Sirsa News: भूषण कुमार ने किया सिरसा जिले का नाम रोशन, एशिया मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
Sirsa News: हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त और सिरसा जिले के गांव टप्पी निवासी भूषण कुमार ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में 5 से 9 नवंबर तक आयोजित 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास स्व दिया। प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मास्टर एथलीट्स ने भाग लिया, जिसमें 23 देशों के कुल 3312 एथलीट शामिल हुए थे। इस कड़े मुकाबले में भूषण कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
ग्रामीणों ने किया स्वागत
शनिवार को जब वे अपने पैतृक गांव टप्पी लौटे, तो ग्रामीणों और परिजनों ने उनका फूल-मालाओं और डोल की थाप से स्वागत किया। गांव में उनके सम्मान में विशेष स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया, जहां युवा वर्ग ने उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी भूषण कुमार नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से केवल गांव, बल्कि प्रदेशभर में खुशी की लहर है। (sirsa news)