हरियाणा में ACB टीम का बड़ा एक्शन, 8000 रिश्वत लेते लाइनमैन को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Haryana ACB action : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ACB का एक बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बता दे की प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस निति पर काम कर रही है। इसी के चलते है बिजली विभाग के लाइनमेन को रिश्वत लेते रंगें हाथ दबोचा गया है।
आठ हजार की रिश्वत लेते रंगें हाथ गिरफ्तार
अधिक जानकारी के लिए बता दे की गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविंदर (42), लाइनमैन (LM), UHBVN, लाखन माजरा के रूप में हुई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), रोहतक की टीम ने आज UHBVN के एक लाइनमैन को ₹8,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
₹10,000 की अवैध रिश्वत की मांग
अधिक जानकारी के लिए बता दे की शिकायतकर्ता ने SV&ACB को शिकायत दी थी कि आरोपी घर में कनेक्शन करवाने की बाबत में दस हजार रिश्वत की मांग कर रहा था
शिकायत के आधार पर ब्यूरो ( ACB ) ने कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाया|SV&ACB की टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹8,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
20000 हजार रिश्वत पहले ही ले चूका था आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार बता दे की आरोपी शिकायतकर्ता से इससे पहले ₹20,000 रिश्वत ले चुका था।
SV&ACB द्वारा मामले में आरोपी से पूछताछ एवं आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 26, दिनांक 21.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना SV&ACB, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।