{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! अब ट्रांसजेंडर भी बनेंगे अफसर,HPSC के साइट में हुआ ये बड़ा बदलाव

 

Haryana news: हरियाणा सिविल सर्विस भर्ती परीक्षा में अब ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया जाएगा। एचपीएससी ने लिंग चुनने के कॉलम में अब ट्रांसजेंडर का विकल्प भी दिया है। 23 फरवरी को 1 घंटे के लिए आयोग की साइट बंद की गई थी। इस दौरान लिंग का ऑप्शन अपडेट किया गया था।

 

 अब ट्रांसजेंडर भी बनेंगे अफसर

 पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद एचसीएस और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए ट्रांसजेंडर आवेदन के पात्र हैं। कोर्ट ने सरकारी नौकरी के आवेदन फार्म में तीसरे लीग का कॉलम शामिल करने का आदेश हरियाणा सरकार को दिया था।

 

 ट्रांसजेंडर को मिलेगा समान अवसर

 

 चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल मामले में कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का आवेदन भी स्वीकार किया जाए। ट्रांसजेंडर को भी समान अवसर दिया जाए ताकि वह अपनी पहचान बना सके। उनसे किसी भी तरह का भेदभाव ना हो इसके बाद सरकार ने लिंग चुनने की कलम में बदलाव किया।