{"vars":{"id": "114287:4880"}}

सैनी सरकार का बड़ा फैसला! अब सड़कों पर पशुओं को बेसहारा छोड़ने वालों पर होगी FIR, इतने हजार का लगेगा जुर्माना

 

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि अब सड़कों पर आवारा गोवंश को छोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राज्य में एक अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत सभी पशु के टैगिंग की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि कोई पशु बसे शहर सड़कों पर घूमता हुआ पाया जाता है तो पशुपालक के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 बुधवार को अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ने लिया फैसला 

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा बुधवार को सचिवालय में गौ सेवा आयोग और पशुपालन विभाग के साथ एक बैठक किया गया जिस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य में अब सड़कों पर खुले में गांव वंश को छोड़ना गुनाह माना जाएगा और ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी

 उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पशुओं की टैगिंग की जाए। ऐसा करने से सभी पशुओं की पहचान आसानी से हो जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कई बार देखा जाता है कि पशुओं का दूध निकालने के बाद गोपालक उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं।

 सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई अपने गोवंश को सड़कों पर खुला छोड़ता है तो पहली बार उसे पर 11000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और दूसरी बार 21000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा लेकिन अगर दो बार में वह नहीं सोच रहा तो तीसरी बार में उसके ऊपर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि गायों को खुला छोड़ने से कई बार एक्सीडेंट हो जाता है। इससे गाड़ी चालकों को परेशानियां होती है इसलिए मुख्यमंत्री ने यह बड़ा फैसला लिया है।

 आवारा कुत्तों पर भी लिया गया फैसला

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आवारा कुत्तों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने निर्देश जारी किया कि आवारा कुत्तों को पड़कर शेल्टर हाउस पहुंचाया जाए। आवारा कुत्तों के वजह से भी परेशानियां बढ़ती जा रही है।