{"vars":{"id": "114287:4880"}}

बड़ी खबर: हरियाणा के इस जिले में बनेगी नई फिल्म सिटी, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, खुलेंगे रोजगार के द्वारा 

 
Haryana news:  हरियाणा सरकार के द्वारा पूरे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अब हरियाणा को एक नई फिल्म सिटी का तोहफा मिला है। पिंजौर में एक नई फिल्म सिटी बनाई जाएगी।
 हरियाणा में बनेगी नई फिल्म सिटी
हरियाणा में लगभग 100 एकड़ में आधुनिक एवं भव्य फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। वहीं दूसरी और 16 एकड़ जमीन पर पानीपत युद्ध भूमि व्याख्यान केंद्र बनाया जाएगा।
 खुलेंगे रोजगार के द्वार
हरियाणा में नया फिल्म सिटी बनने से एक तरफ जहां राज्य का विकास होगा वहीं दूसरी तरफ युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।
राज्य के विकास के लिए सरकार ले रही है बड़ा फैसला
 मुख्यमंत्री नायब सैनी के द्वारा राज्य में पर्यटन के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहा। प्रदेश के ऐतिहासिक स्थान राखीगढ़ी को विश्व स्तरीय शोध केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। 
राज्य में दो चरणों में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में पंचकूला के पिंजौर में 100 एकड़ में फिल्म सिटी बनाई जाएगी इसके लिए जमीन निर्धारित की जा चुकी है वहीं इस परियोजना के लिए कंसल्टेंट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और जल्दी फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू होगा। दूसरे चरण में गुरुग्राम में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा इसके लिए जमीन के चयन की प्रक्रिया की जा रही है।