हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: राज्य में नहरों का होगा, कायाकल्प किसानों को मिलेगा मुआवजा, सरकार ने किया 4 बड़ा ऐलान
Mar 18, 2026, 12:21 IST
Haryana news: मुख्यमंत्री सैनी के द्वारा राज्य के लोगों को कई बड़ा तोहफा दिया गया है। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार के द्वारा कई बड़ी घोषणाएं की गई। विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों के द्वारा गांव की मूलभूत सुविधाओं, किसानों की परेशानी भ्रष्टाचार और इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार के मुद्दों को उठाया गया। इन सभी मुद्दों पर सरकार सख्त नजर आ रही है।
आपको बता दे की जुलाना नगर पालिका के अध्यक्ष पर जब भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो सरकार ने सख्त रुख अपनाया और कोई ढिलाई नहीं बरती। कांग्रेस विधायक दिनेश फोगाट के द्वारा सवाल उठाया गया इसके बाद शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने जानकारी दिया कि पहले ही विजिलेंस जांच में एफआईआर दर्ज किया जा चुका है।
राज्य के दो गांव को महाग्राम बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।असंध के भाजपा विधायक योगेंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र की नहरों का मुद्दा उठाया तो सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बड़ा रोडमैप सामने रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 नहरों का पुनर्निर्माण करवाना है। 20 साल पुरानी और 75 परसेंट क्षतिग्रस्त नहरो पर प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा।
इस दौरान मंत्रियों ने बताया कि राज्य में जहां पानी की कमी है उन कमी को भी पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।