{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां बनेगा नया औद्योगिक हब, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

 

Haryana news: हरियाणा में नए मॉडल औद्योगिक शहरों की स्थापना का काम तेजी से किया जा रहा है। राज्य के युवाओं को बड़े पैमाने पर अब रोजगार मिलने वाला है। अंबाला में नए आईएमटी की स्थापना की जाएगी इसके लिए सरकार को जमीन भी मिल गई है। वहीं दूसरी आईएमटी के लिए भी जमीन जुटाने के लिए पोर्टल खोला जा चुका है।


 जो भी जमीन लिए जाएंगे उस पर किसानों को पैसा अधिक ही दिया जाएगा ताकि किसानों को किसी भी तरह का घाटा नहीं लगे।  इस पर उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह ने बताया कि अंबाला के अलावा नारायणगढ़ में भी आईएमटी बनाया जाएगा।

 

 आईएमटी के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा ताकि राज्य में युवाओं को रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। आईएमटी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद  यहां उद्योग स्थापित किया जाएगा और इसके बाद बड़े पैमाने परिवारों को रोजगार मिलेगी।