बड़ी खबर: हरियाणा सरकार ने मानी सफाई कर्मचारियों की मांगे, 60 साल नौकरी के साथ सैलरी में होगी इतने परसेंट की बढ़ोतरी
लंबे समय से हड़ताल पर रह रहे सफाई कर्मचारी और सीवर मांगें की मांगे मुख्यमंत्री सैनी ने मान ली है। 6 बार सफाई कर्मी और सरकार के बीच बातचीत हुई है जिसके बाद सरकार ने उनकी 12 मांगे मान ली है लेकिन अभी भी एक मांग बाकी है।
बची हुई एक मांग पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को नियमित करने को सरकार कानूनी परीक्षण करवाने में लगी है। हरियाणा सरकार के द्वारा पालिका रोल में काम कर रहे कर्मचारियों को 60 साल नियमित करने का फैसला लिया गया है।
सैलरी में भी होगी बढ़ोतरी
सफाई कर्मचारियों को अब सरकार के द्वारा अतिरिक्त मासिक वेतन में 15% अधिक देने का भी फैसला लिया गया है। हरियाणा के संविदात्मक कर्मचारी अधिनियम 2024 के अंतर्गत अर्धवार्षिक वेतन वृद्धि,डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत एक्सग्रेसिया वित्तीय सहायता और एक्सग्रेसिया नियुक्ति लाभ देने का भी मांग मान लिया है।
₹21000 होगी सैलरी
फिलहाल पालिका रोल में काम कर रहे हैं सफाई कर्मचारियों का वेतन ₹19000 है जिसे बढ़ाकर 21000 रुपए करने का फैसला लिया गया है। सरकार के द्वारा कर्मचारियों को 1590 रुपए अतिरिक्त जोखिम भत्ता देने का फैसला लिया गया है।
कैशलेस इलाज का भी मिलेगा लाभ
सरकारी कर्मचारियों की तरह अब हरियाणा के सफाई कर्मचारियों को भी कैशलेस इलाज का लाभ दिया जाएगा। पालिका रोल में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को सिवारमन के तर्ज पर अब ₹2000 जोखिम भत्ता भी दिया जाएगा।
दुर्घटना होने पर अब सफाई कर्मचारियों को ₹500000 की जगह 10 लख रुपए दुर्घटना भत्ता दिया जाएगा। किसके साथ ही साथ कर्मचारियों को अन्य तरह की सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।