{"vars":{"id": "114287:4880"}}

बड़ी खबर: सरकार ने बदल दिया UPI ट्रांजैक्शन से जुड़ा यह नियम, बैंकों के लिए सख्त निर्देश जारी 

 

 

UPI transaction new rule :  यूपीआई पेमेंट करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। केंद्र सरकार के द्वारा आदेश जारी किया गया है कि अब ₹2000 तक के ट्रांजैक्शन पर किसी भी तरह का चार्ज नहीं लगेगा। ₹2000 या उससे काम का ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपसे कोई फीस नहीं ले जाएगी वहीं अगर रुपए डेबिट कार्ड से ₹2000 तक का भुगतान करते हैं तो भी आपको पैसे नहीं देने होंगे।

 

 केंद्र सरकार ने आधिकारिक सूचना किया जारी 

 वित्त मंत्रालय के द्वारा राज पत्र अधिसूचना में यूपीआई और रुपए डेबिट कार्ड को लेकर स्पष्ट सूचना जारी किया गया है। केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार ₹2000 तक का यूपीआई भुगतान पर बैंक या पेमेंट सिस्टम चलने वाली कंपनी ग्राहक से पैसा नहीं ले सकती है।

 बता दे की सरकार के द्वारा यह फैसला पेमेंट एंड सेटेलमेंट सिस्टम एक्ट 2007 के अंतर्गत मिले अधिकारों के अंतर्गत लिया गया है। लंबे समय से इससे जुड़े भ्र्म सामने आ रहे थे लेकिन अब केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा।

 

आम लोगों को होगा फायदा

 आपको बता दे कि अभी कुछ समय पहले यह खबर सामने आई थी कि अक्टूबर से यूपीआई ट्रांजैक्शन पर पैसा लिया जाएगा लेकिन सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया जाएगा और फोन पे से फोन पे पर ट्रांजैक्शन करना भी फ्री होगा