हरियाणा से राजस्थान का सफर होगा आसान, इस रूट पर शुरू हुई बस सेवा, यहां देखें किराया और टाइमिंग
Mar 14, 2026, 19:33 IST
Haryana news: हरियाणा से राजस्थान का सफर और भी ज्यादा आसान होने वाला है। सरकार के द्वारा हरियाणा से राजस्थान तक सफर करने वालों को एक खुशखबरी दी गई है। दोनों राज्यों के बीच डायरेक्ट बसें चलाई जाएगी। तो आईए जानते हैं इस बस के बारे में विस्तार से...
हरियाणा से राजस्थान के बीच चलेगी बस
महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। सामने यह जानकारी के अनुसार कनीना से राजस्थान के ऐतिहासिक शहर चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई है। दोनों शहर पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। श्रद्धालु प्रसिद्ध सेठ सांवलिया धाम और चित्तौड़गढ़ की ऐतिहासिक धरोहरों तक अब आसानी से पहुंच पाएंगे।
कितना होगा किराया
बस का किराया कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए 590 होगा वही नारनौल से चित्तौड़गढ़ के लिए 545 होगा। सीट के हिसाब से ही यात्रियों को टिकट दिया जाएगा। यह बस 562 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
यहां देखिए टाइमिंग
कनीना - 7:15 AM
नारनौल - 8:40 AM
जयपुर - 1:05 PM
टोंक - 2:10 PM
बेगुन - 8:30 PM
बस चित्तौड़गढ़ 22:15 पर पहुंच जाएगी। इसमें रात्रि ठहराव की सुविधा भी मिलेगी। अगली सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर बस चितौड़गढ़ से नारनौल के लिए रवाना होगी।