{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 बिहार से हरियाणा के लिए चलेंगी बसें, राम मंदिर का सफर भी होगा आसान, यहां देखें पूरा रूट

 

 

Haryana News: हरियाणा से बिहार और उत्तर प्रदेश का सफर आसान होने वाला है। बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग के द्वारा हरियाणा तक सभी तरह की बस चलाई जाएगी ताकि लोग आसानी से सफर कर सके। ये बसें अयोध्या में राम मंदिर और बिहार के गया जैसे धार्मिक स्थलों पर भी जाएगी ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या ना हो। अगले कुछ महीनो में सफर शुरू होने वाला है।


 गुरुग्राम से बिहार के पटना तक बस चलेगी और यह बस सोहना पलवल और उत्तर प्रदेश के रास्ते जाएगी। पानीपत से दिल्ली और नोएडा से पटना तक बस चलाई जाएगी। अंबाला से करनाल मेरठ  होते हुए पटना तक बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों का संचालन होने से लोग आसानी से यात्रा कर पाएंगे।

 

 अंबाला से पूर्णिया तक भी चलेगी बस

 अंबाला से पूर्णिया के लिए बस चलेगी। यह बस उत्तर प्रदेश के मेरठ बुलंदशहर लखनऊ अयोध्या होते हुए पूर्णिया जाएगी। अंबाला से करनाल के रास्ते, गुरुग्राम से सोहना और पलवल होते हुए गोरखपुर तक यह बस चलेगी। इन बसों को बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग के द्वारा चलाई जा रही है जिसका किराया भी यात्रियों के बजट में रखा जाएगा ताकि यात्रियों को सफल करने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो।