सावधान! हरियाणा के इन लोगों का एलपीजी कनेक्शन होगा कैंसिल, सरकार ने जारी किया नया अलर्ट
LPG Big Update : हरियाणा के लाखों एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जिन लोगों ने कई बार कहने के बाद भी अभी तक एलपीजी कनेक्शन का ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरा नहीं किया है उनका एलपीजी कनेक्शन रद्द कर दिया जाएगा।
सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आपको समय रहते अपना एलपीजी कनेक्शन की केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।
सरकार ने कई बार बढ़ाया है अभी तक डेडलाइन
राज्य सरकार के द्वारा ई केवाईसी को लेकर अभी तक कई बार डेडलाइन बढ़ाया जा चुका है। कई बार कहने के बाद भी कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। अब सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि अगर आप समय रहते ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो आपका गैस कनेक्शन रद्द हो जाएगा या फिर आपसे कमर्शियल गैस सिलेंडर का चार्ज लिया जाएगा।
जल्द करें ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी
राज्य सरकार ने कहा है कि आपको जल्दी से जल्दी की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। कई लोगों ने ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है और अब सरकार के द्वारा ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है जिनका नाम एलपीजी कनेक्शन से रद्द कर दिया जाएगा।
क्यों जरूरी है E-KYC?
ई केवाईसी की प्रक्रिया क्यों जरूरी है कई लोगों के दिमाग में यह सवाल जरूर आ रहा होगा। सरकार के द्वारा कहा गया है कि फ्रॉड की घटनाओं को रोकने के लिए ही ई केवाईसी की प्रक्रिया को जरूरी किया गया है। कई ऐसे लोग हैं जो गलत तरीके से एलपीजी कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं ऐसे में ई केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी कर दी गई है।