सावधान! हरियाणा में खरीदना है प्लॉट तो जान ले सरकार का नया नियम, वरना डूब जाएगा पैसा
Haryana news: आप अगर हरियाणा में नया प्लॉट खरीदना चाहते हैं तो आपको सरकार के नए नियमों के बारे में जानकारी होना चाहिए वरना आपका पैसा डूब सकता है। राज्य में तेजी से अवैध कॉलोनी काटे जा रही है जिसे रोकने के लिए अब सरकार के द्वारा नया नियम बनाया जाएगा।
राज्य सरकार के द्वारा एक एकड़ से काम रिक्त भूमि की अदला बदली के लिए एनओसी जरूरी कर दिया गया है। आपको बता दे की सरकार के द्वारा इसके लिए हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास एवं विनियमन विधायक 2026 पेश किया जाएगा।
राज्य में लागू होंगे सख्त नियम
राज्य सरकार के द्वारा जमीन को लेकर सख्त नियम बनाया जाएगा। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य धारा 7 के अंतर्गत क्षेत्र में आने वाले जमीनों की अदला-बदली को रोकना है। राज्य सरकार के द्वारा धारा 7A में संशोधन किया जाएगा और सरकार भी नियम अभिलेख को भी उक्त प्रावधानों में शामिल करने वाली है।
अवैध कॉलोनी पर लगेगी रोक
राज्य सरकार के द्वारा अवैध कॉलोनी पर रोक लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। राज्य में तेजी से अवैध कालोनी काटी जा रही है। जमीन की अदला बदली में भी कई जगह फ्रॉड के मामले सामने आए हैं। सरकार इन सभी मामलों को रोकने के लिए नया विधेयक लाएगी।
अगर आप हरियाणा में जमीन खरीदने वाले हैं तो एक बार चेक कर लीजिए कि आप जो जमीन खरीद रहे हैं वह जमीन वैध है कि नहीं क्योंकि अवैध जमीन बेचने का कार्य तेजी से राज्य में चल रहा है।