{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 चंडीगढ़ स्टेशन पर 36 दिन रहेगा ब्लॉक, दिल्ली हरियाणा समेत कई रुटों की ट्रेने रहेगी कैंसिल, देखें लिस्ट

 

 

Train Canclled List: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा है जिसकी वजह से रेलवे ने 36 दिन का ब्लॉक रखा है। रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है ऐसे में रेल यात्रियों की परेशानियां बन सकती है। रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 10 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक रेलवे के द्वारा ब्लॉक रखा जाएगा ऐसे में 442 ट्रेनें प्रभावित होगी अगर आपको इस दौरान सफर करना है तो एक बार कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट पूरी तरह से चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

 

चंडीगढ़ की जगह कुछ ट्रेनें अंबाला कैंट तक जाएंगी

 रेलवे के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार इस ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेन है चंडीगढ़ के बजाय अंबाला कैंट से खुलेंगे ऐसे में यात्रियों से रेलवे ने अपील किया है कि एक बार आप अपडेट देख ले ऑफिशल वेबसाइट पर इसके बाद ही सफल करें वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

ये ट्रेने रहेगी कैंसिल 

दिल्ली-कालका-दिल्ली एक्सप्रेस
Train No.: 14331/14332

चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
Train No.: 14541/14542

चंडीगढ़-फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
Train No. : 14629/14630

अंबाला-कालका-अंबाला पैसेंजर
Train no. : 54531/54532

अंबाला-जालंधर सिटी-अंबाला
Train no : 74645/74646

अंबाला-दौलतपुर चौक-अंबाला
Train no. : 74991/74992

ये ट्रेने चंडीगढ़ की जगह अंबाला कैंट तक जाएंगी 

रामनगर-चंडीगढ़-रामनगर
Train no. : 15063/15064

यह Train चंडीगढ़ के बजाय अंबाला कैंट तक चलेगी।

अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ
Train no : 12983/12984

ये Train  चंडीगढ़ और अंबाला के बीच का सफर आंशिक रूप से रद्द रहेगी 

लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस का बदला रूट

लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस
Train no. : 14615

3 और 10 अक्टूबर को यह ट्रेन अंबाला-चंडीगढ़-सानेहवाल के मौजूदा रूट के बजाय अंबाला-सहरिंद-सानेहवाल होकर चलेगी।

अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस
Train no : 14616

ये ट्रेन सानेहवाल-सहरिंद-अंबाला के रास्ते चलेगी।

 अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो आपको एक बार कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए। स्टेशन पर जाने के बाद आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।