{"vars":{"id": "114287:4880"}}

CM सैनी का बड़ा ऐलान : राज्य में हर 20 किलोमीटर पर खुलेगा कॉलेज, इन जिलों में स्थापित होगा AI हब 

 

Haryana News: हरियाणा में बेटियों की शिक्षा को पूरा करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। आने वाले समय में बेटियों की पढ़ाई ड्रॉप ना हो इसके लिए सरकार ने हर 20 किलोमीटर में राजकीय कॉलेज खोलने का फैसला लिया है। सरकार ने क्या फैसला इसलिए लिया है ताकि स्कूल से पास आउट होने के बाद बेटियां आगे की शिक्षा भी पूरी कर सके और उनकी पढ़ाई में किसी भी तरह की समस्या नहीं आए।

अब सुपर हंड्रेड में 500 होना हर छात्रों का होगा चयन 

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फैसला लिया है कि आने वाले समय में सुपर हंड्रेड योजना के अंतर्गत 500 होनहार छात्रों का चयन होगा। पहले 400 छात्रों का चयन होता था लेकिन अब संख्या 500 कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बच्चों के शिक्षा को पूरा करने के लिए ही यह बड़ा फैसला लिया गया है।

 

पंचकूला व गुरुग्राम में एआइ हब स्थापित होगा

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान यह भी जानकारी दिया की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पंचकूला और गुरुग्राम में AI हब की स्थापना की जाएगी। 55000 से अधिक स्कूलों को वाई-फाई किसी सुविधा दी जाएगी और हर 10 किलोमीटर पर मॉडल संस्कृति स्कूल और 5 किलोमीटर पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट और प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूल भी खोला जाएगा ताकि बच्चों को पढ़ने में किसी भी तरह की समस्या ना हो।

 इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी के द्वारा कॉमनवेल्थ गेम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की तारीफ भी की गई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य की और भी बच्चे देश का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएंगे।