CM सैनी का बड़ा फैसला! राज्य में कोचिंग सेंटरों के बदले नियम, इन इलाकों में खुलेगा नर्सिंग होम
Haryana News Hindi: गुरुवार के दिन हरियाणा में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार के द्वारा कई बड़े फैसले लिए गए हैं। राज्य में कोचिंग संस्थानों को लेकर नया नियम लागू किया गया है वहीं महिला स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार के द्वारा कई नियम बनाए गए हैं इसके साथ ही साथ रिहाइसी इलाकों में नर्सिंग होम खोलने का सरकार ने फैसला लिया है।
राज्य में कोचिंग सेंटर को लेकर नया नियम लागू
राज्य सरकार के द्वारा कोचिंग सेंटरों को लेकर नया नियम लागू किया गया है। दिल्ली और लखनऊ में बड़े कोचिंग हद से हो चुके हैं जिससे सबक लेते हुए हरियाणा सरकार ने अब कोचिंग सेंटर खोलने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी कर दिया है।
अब हरियाणा में कोई भी कोचिंग संस्थान चालक छात्रों और उनके अभिभावकों से भ्रामक दावे नहीं कर सकता है इसके साथ ही साथ कोचिंग संस्थानों में कौन सी सुविधा उपलब्ध है इसके बारे में भी छात्रों को खुलकर बताना होगा।
नहरों का किया जाएगा आधुनिकरण
राज्य सरकार के द्वारा नहरे का आधुनिकरण किया जाएगा। राज्य में जल संकट दूर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
महिला स्टार्टअप को दिया जाएगा बढ़ावा
हरियाणा में महिला स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महिला स्टार्टअप बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को कम ब्याज पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।