CM सैनी का बड़ा फैसला, हरियाणा के इन कर्मचारियों को मिलेंगे स्मार्ट टैबलेट, डिजिटल होगी राजस्व सेवाएं
Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा अब आधुनिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने राजस्व प्रशासन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब हरियाणा के पटवारी और कानूनगो को 4156 स्मार्ट टैबलेट खरीदने की मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री के द्वारा फील्ड संचालक को डिजिटल बनाकर पारदर्शिता दक्षता और सेवा वितरण में सुधार करने का फैसला लिया गया है।
वित्त आयुक्त डॉक्टर सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह कदम तकनीक को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है ताकि अधिकारियों से नागरिक प्रत्यक्ष संपर्क कर सके।
अब तक पटवारी और कानूनगो मैनुअल रिकॉर्ड, कागजी फाइलों और हाथ से बने नक्शों पर निर्भर थे जिससे प्रक्रिया धीमी और जटिल होती थी।डिजिटल तरीके से काम करने से काम में तेजी आएगी इसके साथ ही साथ काम भी जटिल नहीं रहेगा।
सरकार के द्वारा टैबलेट बेहद ही मजबूत और उच्च किस्म का खरीदा जाएगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य है डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देना ताकि किसी भी तरह की काम में गड़बड़ी न हो और आसानी से जनता तक अधिकारी पहुंच भी सके।