CM सैनी का बड़ा: अब इन महिलाओं को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ, देखें
Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार के द्वारा दीनदयाल लाडो लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया है कि अब हरियाणा में 1.80 लख रुपए तक सालाना आय वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए नया पंजीकरण पोर्टल भी जल्द खोला जाएगा और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत हर महीने ₹2100 मिलता है।
किसी अन्य योजना के लाभ से वंचित नहीं होगी महिलाएं
मुख्यमंत्री के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने वाली या फिर पंजीकरण कराने वाली महिला को किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ से वंछित नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहां है कि भ्रम नहीं फैलाया जाए की इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को अन्य योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इस योजना का लाभ बिना किसी शर्त के महिलाओं को मिलता रहेगा।
अतिरिक्त महिलाओं के योजना से जुड़ने का रास्ता साफ
हरियाणा सरकार के द्वारा शुरुआत में योजना के लिए परिवार की अधिकतम सालाना आय की सीमा ₹1 लाख तय की गई थी फिर इसे बढ़ा दी गई 140000 रुपए कर दिया गया इसके बाद इसे बढ़ाकर 180000 रुपए कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक 10 लाख से अधिक महिलाओं को योजना की राशि भेजी जा चुकी है।