{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के पेंशनधारकों को CM सैनी का तोहफा, अब हर महीने इस तारीख को अकाउंट में आ जाएगा पैसा

 

Haryana News: हरियाणा के पेंशन धारकों को मुख्यमंत्री सैनी के द्वारा बड़ा तोहफा दिया गया है। राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन को सुचारू बनाने के उद्देश्य से सरकार ने नया नियम लागू किया है।

 

 राज्य के पेंशन धारकों को मिला तोहफा 

 

 प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि वृद्धा पेंशन, लाडो लक्ष्मी योजना सहायता राशि सहित कई योजनाओं के पेंशन और सब्सिडी को अब हर महीने 10 तारीख को अकाउंट में भेज दिया जाएगा।

 

 चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली राशि अब महीने के 10 तारीख को अकाउंट में भेज दी जाएगी।

 

 पेंशन धारकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए यह बड़ा फैसला लिया गया है। हर महीने में 10 तारीख को पेंशन आ जाने से आराम से पेंशनधारक  अपना जीवन यापन कर पाएंगे।