{"vars":{"id": "114287:4880"}}

CM सैनी का सख्त आदेश: हरियाणा में इन लोगों को अब नहीं मिलेगा सिलेंडर, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश 

 

Haryana News: हरियाणा में एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक नया आदेश जारी किया गया है। राज्य में जिन लोगों के पास पीएनजी (PNG) कनेक्शन है उन्हें अब एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा और अगर किसी के पास एलपीजी गैस सिलेंडर है तो उसे जल्द से जल्द एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) सरेंडर करना होगा।

पीएनजी वालों को नहीं मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर

राज्य में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां लोगों के पास पीएनजी कनेक्शन होने के बावजूद भी लोग एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ देश में एलपीजी क्राइसिस देखने को मिल रहा है। सरकार चाहती है कि सभी को एलपीजी गैस सिलेंडर समय पर मिल सके इसलिए पीएनजी वालों को अब एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।

 मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक

सोमवार को मुख्यमंत्री सैनी के द्वारा प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक अहम बैठक की गई इसके बाद यह सख्त फैसला लिया गया। इसमें राज्य में एलपीजी और पीएनजी की स्थिति की समीक्षा करते हुए तय किया गया कि जहां पीएनजी उपलब्ध है वहां के उपभोक्ताओं को LPG नहीं दिया जाएगा।

अधिकारियों के लिए सख्त आदेश जारी

मुख्यमंत्री सैनी के द्वारा सभी जिलों के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है और जल्द से जल्द इस आदेश का पालन करने के लिए भी कहा गया है।