{"vars":{"id": "114287:4880"}}

School Holiday Extend: हरियाणा में 15 जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, स्कूलों में बढ़ाया जा सकता है शीतकालीन अवकाश 

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा प्रदेश में आने वाली 15 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। बता दें कि हरियाणा प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर प्रदेश में आने वाले समय में ठंड कम नहीं हुई तो स्कूलों में चल रहे शीतकालीन अवकाश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
 

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को बेहाल बना दिया है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की वजह से आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा प्रदेश में आने वाली 15 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। बता दें कि हरियाणा प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर प्रदेश में आने वाले समय में ठंड कम नहीं हुई तो स्कूलों में चल रहे शीतकालीन अवकाश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों के उपायुक्त को स्थिति को देखते हुए शीतकालीन अवकाश को आगे बढ़ाने की पावर दी गई है। यानी किसी जिले में कड़ाके की ठंड का दौरा 15 जनवरी के बाद भी जारी रहता है तो उस जिले के उपायुक्त द्वारा बच्चों की छुट्टियों को 15 जनवरी के बाद भी आगे बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। 

हिसार जिले में शीतलहर ने छुड़ाई लोगों की कंपकंपी 

हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में आज सुबह से शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी को बढ़ा दिया है। इन दिनों जिले में हाड़ कंपा देने वाली ठंड अपने चरम पर पहुंच गई है। हिमालय पर्वत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज के साथ कड़ाके की ठंड पड़ है। जानकारी के अनुसार हिसार में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चले जाने के कारण कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। दिन का ही नहीं बल्कि रात का तापमान भी सिंगल डिजिट में बने रहने और शीत लहर चलने से लोगों का जीवन दुबर हो गया है। 

हालांकि मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 24 घंटों के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में मौसम में कुछ आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। लेकिन उसके बाद फिर हरियाणा प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी आमजन को कड़ाके की ठंड से राहत की संभावना कम है।