ग्राहकों की बढ़ेगी परेशानियां: हरियाणा के सभी बैंकों में लगातार 5 दिनों तक लगेगा ताला, नहीं होगा कोई काम
Bank Holidays : एक बार फिर से बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं जिसका सीधा असर हरियाणा सहित भारत के सभी राज्यों में देखने को मिलेगा। 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों का हड़ताल रहने वाला है जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे वहीं 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे ऐसे में लगातार 5 दिनों तक हरियाणा सहित भारत के तमाम राज्यों के बैंकों में ताला लगा रहेगा।
बढ़ सकती है ग्राहकों की परेशानियां
हड़ताल के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। सामने यह जानकारी के अनुसार बैंक यूनियन के ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के द्वारा जानकारी दिया गया है कि सरकार के द्वारा बैंकिंग कर्मचारियों के मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है जिसके बाद हमने हड़ताल करने का फैसला लिया है।
28 से 30 सितंबर तक रहेगा हड़ताल
11 सितंबर को बैंकिंग कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल किया था जिसमें सभी शनिवार की छुट्टी सहित उनकी प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष रखा गया था लेकिन सरकार ने इस पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया इसके बाद अब लगातार तीन दिनों का हड़ताल करने का ऐलान किया गया है।
इस दौरान एटीएम मोबाइल बैंकिंग इंटरनेट बैंकिंग यूपीआई के माध्यम से पैसों का लेन-देन होता रहेगा। हालांकि अगर आप बैंक जाकर कोई काम करवाना चाहते हैं तो इस दौरान बैंकों में कोई भी काम नहीं होगा।