{"vars":{"id": "114287:4880"}}

सफर होगा आसान, हरियाणा के जिले से राजस्थान के लिए चलेंगी सीधी इलेक्ट्रिक बसें, यहां देखें पूरा रूट 

 

 

 

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले से राजस्थान के लिए सीधी इलेक्ट्रिक बसो का संचालन किया जाएगा। रेवाड़ी से राजस्थान के घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र के लिए सीधे इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की जा रही है जिससे लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इसके लिए रूट का सर्वे किया जा चुका है और जल्द ही बसों का शुरुआत होने वाला है।

 

रेवाड़ी से रोजाना बड़ी संख्या में नौकरी करने वाले लोग घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के एरिया में जाते हैं। इस रूट पर सीधी बसों का संचालन नहीं होता था ऐसे में सीधी बसों का संचालन होने से सफर काफी आसान हो जाएगा।

 

 अगले महीने से शुरू होगा ट्रायल 

 

 इस रूट पर एक महीने के लिए अगले महीने से बसों का ट्रायल शुरू किया जाएगा। ट्रायल के तौर पर केवल एक बस का संचालन किया जाएगा। ट्रायल के दौरान यदि यात्रियों का रिस्पांस अच्छा मिलता है तो फिर अन्य बसों को भी चलाया जाएगा।

 

रिस्पांस अच्छा मिला तो बढ़ेगी बसों की संख्या 

 यदि सवारी का रिस्पांस अच्छा मिला तो आने वाले समय में बसों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ाई जाएगी। वहीं अधिकारियों का कहना है कि यदि रिस्पांस अच्छा नहीं मिलता है तो बसों का संचालन बंद भी हो सकता है। इस रूट पर यात्रियों की संख्या अच्छी रही तो किराया भी काफी के फायदे रखा जाएगा। सीधी बस चलने से लाखों कामगारों को फायदा मिलेगा।