हरियाणा में आज से नहीं होगी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, अनिल विज के भरोसे पर मिला अक्टूबर तक का समय
Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की सरकार पर लगातार बढ़ रहे दबाव के बाद आखिरकार अनिल विज ने रास्ता अपना लिया है। प्रदेश में लगातार कर्मचारियों का सरकार के प्रति आक्रोश नजर आ रहा था। वहीँ अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया था।
कल देर शाम एक बार फिर अनिल विज और कर्मचारी यूनियन के बिच वार्तालाप हुई जिसके बाद आखिरकार कुछ मांगों को लेकर सरकार के साथ सहमति बनी है।
5 घंटे चली बैठक
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा को आखिर बिजली मंत्री अनिल विज मनाने में कामयाब रहे।
सोमवार को पांच घंटे चली बैठक में विज ने स्पष्ट किया कि हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा को विश्वास में लिये बिना सरकार एग्रीकल्चर डिस्काम पर आगे नहीं बढ़ेगी।
हड़ताल से बढ़ सकती थी परेशानी
हड़ताल के दौरान आम लोगों की परेशानियां बढ़ सकती थी । ऊर्जा विभाग की अतिरिक्त सचिव असीमा बराड़ के अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक किया गया लेकिन इस बैठक में बात नहीं बन पाई और कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि उनके पास हड़ताल के अलावा कोई और रास्ता नहीं है
सामने आई जानकारी के अनुसार बिजली कर्मचारी तीन दिनों तक हड़ताल पर रहने वाले हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर उनके साथ कोई भी दमनकारी कार्रवाई होती है तो इसके खिलाफ पूरे देश भर में आंदोलन किया जाएगा।
बिजली कर्मचारियों का कहना था कि सरकार के द्वारा अभी तक बिजली विभाग से जुड़े कई फैसले लंबित रखे गए हैं। इन सभी फैसलों पर जल्द विचार किया जाए वरना हड़ताल बढ़ सकता है।
लेकिन सरकार से चली लबीं बातचीत के बाद आखिरकार आमजन को कुछ राहत मिली है। वहीँ सरकार को कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को अक्टूबर तक का समय मिला है।