{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Sirsa News: सिरसा जिले के इन गांवों में भिखारियों और ऑनलाइन पार्सल देने वालों की एंट्री पर लगा बैन, पंचायत ने किया फरमान जारी 

ग्राम पंचायत कागदाना द्वारा गांव में भिखारियों और ऑनलाइन पार्सल देने वाले डिलीवरी बॉयज के प्रवेश पर रोक लगाने के अलावा गांव में रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक लगाने का फैसला भी लिया है। सरपंच प्रोमिला ने बताया कि ग्राम ज्ञान केंद्र में हुई बैठक में रात्रि 10:00 बजे के बाद गांव में डीजे नहीं बजाने के फैसले पर सहमति बनी है। इसके अलावा गांव की गलियों में प्रेशर होरन और लाउडस्पीकर बजाने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
 

Sirsa News: हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में कागदाना गांव की ग्राम पंचायत ने लगातार बढ़ रही बच्चा चोरी की घटनाओं को देखते हुए गांव के अंदर भिखारियों और ऑनलाइन पार्सल के माध्यम से सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉयज की एंट्री पर बैन लगाने का फरमान जारी किया है। कागदाना गांव की सरपंच प्रोमिला देवी ने भिखारियों और ऑनलाइन पार्सल देने वाले डिलीवरी बॉयज के गांव में प्रवेश पर रोक लगाने हेतु बाकायदा ग्राम पंचायत की तरफ से लेटर जारी किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरपंच प्रोमिला देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत ने यह फैसला जिले में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों के साथ मीटिंग करने के बाद लिया है। ग्राम पंचायत द्वारा जारी किए गए इस फरमान के बाद अब डिलीवरी बॉयज ऑनलाइन पार्सल गांव से बाहर दे सकेंगे। 

रात्रि 10:00 के बाद कागदाना गांव में नहीं बजेगा अब डीजे 

ग्राम पंचायत कागदाना द्वारा गांव में भिखारियों और ऑनलाइन पार्सल देने वाले डिलीवरी बॉयज के प्रवेश पर रोक लगाने के अलावा गांव में रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक लगाने का फैसला भी लिया है। सरपंच प्रोमिला ने बताया कि ग्राम ज्ञान केंद्र में हुई बैठक में रात्रि 10:00 बजे के बाद गांव में डीजे नहीं बजाने के फैसले पर सहमति बनी है। इसके अलावा गांव की गलियों में प्रेशर होरन और लाउडस्पीकर बजाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि गांव को नशा मुक्त बनाने हेतु कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा भिखारियों की एंट्री पर बैन लगाया गया है। गांव के लोग मंगलमुखी समाज को 1100 रुपए बधाई के रूप में दे सकते हैं। 

नेजियाखेड़ा गांव में भी अनजान व्यक्ति के प्रवेश पर लगा बैन 

सिरसा जिले में डेरा सच्चा सौदा के नजदीक नेजियाखेड़ा गांव में भी ग्राम पंचायत द्वारा अनजान व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर बैन लगाने हेतु लेटर जारी किया गया है। नेजियाखेड़ा गांव के सरपंच सोनू कालेरा ने बताया कि ग्राम पंचायत नेजियाखेड़ा द्वारा ग्रामीणों की सर्वसहमति से अनजान व्यक्ति के प्रवेश पर बैन के साथ गांव में प्रेशर होरन और लाउडस्पीकर पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा गांव के लोग मंगलमुखी समाज को बधाई के रूप में 1100 रुपए दे सकते हैं। सरपंच सोनू ने कहा कि अगर गांव का कोई व्यक्ति दान करना चाहता है तो वह गौशाला में दान कर सकता है।