{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 हरियाणा के इन किसानो पर होगा FIR, लगाया जाएगा भारी जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

 

 

 

Haryana News: हरियाणा में पराली जलाने वाले किसानों को लेकर सरकार के द्वारा सख्त एक्शन लेने का फैसला लिया गया है। ऐसे किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी इसके साथ ही साथ चालान भी किया जाएगा और उनके भूमि रिकॉर्ड में रेड एंट्री कर दी जाएगी।

 

 मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सुनाया फैसला

 मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के द्वारा वीरवार को पराली जलाने वाले किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अनुराग रस्तोगी ने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हमने बड़ा फैसला लिया है। पराली जलाने से वायु गुणवत्ता पर काफी असर पड़ रहा है जिस पर रोक लगाने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है। करौली जलाने के घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर परली संरक्षण बल गठित किया जाएगा।

 

सामने आई जानकारी के अनुसार पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी और रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शाम और रात के समय गस्त बढ़ाई जाएगी और खेतों में आज के घटनाओं की निगरानी भी की जाएगी ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाया जा सके।

 

हरियाणा में बढ़ती जा रही है पराली जलाने की घटनाएं 

 हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार के द्वारा लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा में वायु गुणवत्ता काफी खराब हो गई है जिस पर रोक लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। जो किसान खेतों में पराली जलाएंगे उनके ऊपर एक्शन लिया जाएगा। उनके भूमि का रिकॉर्ड रेड एंट्री की जाएगी इसके साथ ही साथ उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।