हरियाणा में 2 दिनों तक दमकल के गाड़ियों का चक्का रहेगा जाम,हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी,जानें क्या है कारण
Mar 26, 2026, 13:00 IST
Haryana news: हरियाणा में दो दिनों तक दमकल के गाड़ियों का चक्का जाम रहने वाला है। हरियाणा में दमकल कर्मी 8 और 9 अप्रैल को हड़ताल पर रहने वाले हैं। दमकल कर्मी मांग कर रहे हैं कि फरीदाबाद फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान जान गवाने वाले कर्मियों को शहीद का दर्जा दिया जाए और उनके परिवार को नियम के अनुसार सारी सुविधाएं दी जाए।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश प्रधान नरेश शास्त्री ने जानकारी दिया कि इस हड़ताल को प्रदेश के लगभग 87 नगर निकाय के कर्मचारी समर्थन दे रहे हैं। आपको बता दे हड़ताल के दौरान दोनों दिन झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा।
संघ ने कहा कि दिवंगत दमकल कर्मचारियों भवी चंद्र शर्मा और रणबीर ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाई है।दमकल कर्मियों का कहना है कि जो भी इस दौरान मारे हैं उन्हें शहिद का दर्जा दिया जाए।उसके परिवार को नौकरी भी दिया जाए।