हरियाणा के इन जिलों में पांच नए बस अड्डे का होगा निर्माण, यात्रियों को मिलेगी खास सुविधाएं, देखें
Haryana news : हरियाणा में अब सफर और भी ज्यादा आसान होने वाला है। आने वाले डेढ़ से 2 सालों में राज्य में 5 नए बस अड्डे बनाए जाएंगे। सरकार ने बताया की आवश्यकताओं को देखते हुए शहर में नए बस अड्डे बनाए जा रहे हैं। सामने जानकारी के अनुसार बरवाला नारायणगढ़ नीलोखेड़ी बरवाला और रेवाड़ी में बस अड्डे बनाए जाएंगे।
हिसार जिले के बरवाला में पुराना बस अड्डा है इसे तोड़कर नए बस अड्डे का निर्माण होगा। पुराना बस अड्डा बेहद खराब हो चुका है और यहां जल भराव होता है यही वजह है कि यहां नया बस अड्डा बनाया जाएगा। करनाल के नीलोखेड़ी में पुलिस स्टेशन के पास नया बस अड्डा बनेगा। पिछले साल ही इसका शिलान्यास किया गया।
अंबाला जिले के नारायणगढ़ में 12 काउंटर वाले बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। अभी पुराना बस अड्डा है उसको नए सिरे से बनाया जाएगा। राज्य परिवहन विभाग के अनुसार भिवानी के बाहर में भी नया बस अड्डा बनाया जाएगा। बस अड्डे का निर्माण इसलिए हो रहा है ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।