{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा में भीषण बारिश की चेतावनी, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी 

 

 

Haryana heavy rain alert today : हरियाणा में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है और राज्य के कई जिलों में तूफानी बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई वहीं मौसम यमुनानगर में भीष्म बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के द्वारा कई जिलों में अगले 4 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 इन जिलों में अगले 4 घंटे में होगी भारी बारिश 

 मौसम विभाग के द्वारा पंचकुला अंबाला यमुनानगर गुरुग्राम फरीदाबाद नूह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है वहीं कुरुक्षेत्र कैथल करनाल पानीपत सोनीपत रोहतक झज्जर रेवाड़ी महेंद्रगढ़ चरखी दादरी सिरसा फतेहगढ़ हिसार और भिवानी में अगले 4 घंटे में भीषण बारिश होगी।

 मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मदन खिचड़ के द्वारा अगले 7 दिनों तक राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल राज्य के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।

राज्य के कई जिलों में लगातार होने वाली बारिश की वजह से पानी भर गया है। गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम जॉब का आदेश दिया गया है। गुरुग्राम रेवाड़ी सहित कई इलाकों में पानी भरने की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है।