हरियाणा में 24 घंटे में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक ASI भी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा पुलिस कर्मियों के विरोध लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है और अब हेमेंद्र कुमार मीणा ने एक एएसआई और चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
धारूहेड़ा के सेक्टर 6 में तैनात एएसआई महेंद्र सिंह ड्यूटी के दौरान शराब पीकर अभद्रता किया और शिकायत मिलने के बाद सपा के द्वारा उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
कई बार आ चुकी है शिकायत
सामने आई जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह के खिलाफ कई बार शिकायत आई है। गुरुग्राम कपड़ीवास बॉर्डर क्षेत्र में ड्यूटी करते थे और कई बार शराब पीकर वह अभद्रता करते थे जिसकी शिकायत से पुलिस अधिकारियों के पास आती थी। लगातार शिकायत मिलने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
24 घंटे में चार पुलिसकर्मियों को भी किया गया निलंबित
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा पिछले 24 घंटे में चार पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग में हुई ऐसी कार्रवाई के बाद पूरे महत्व में हड़कंप मच गया है। सपा के द्वारा पुलिस कर्मियों से अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी तरह की शिकायत ना आए।