{"vars":{"id": "114287:4880"}}

लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर हो रहा है फ़्रॉड, सरकार ने जारी किया ये खास एडवाइजरी, देखें वरना बढ़ेगी परेशानी

 

 

Lado Lakshmi Yojana scam:  हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर फ्रॉड शुरू हो गया है। कोई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां फर्जी मोबाइल लिंक और फर्जी फार्म भेज कर महिलाओं को चूना लगाया जा रहा है। इसको लेकर राज्य सरकार के द्वारा एक एडवाइजरी जारी किया गया है। जारी किए गए एडवाइजरी में बताया गया है कि सरकार के द्वारा किसी भी तरह का फर्जी लिंक नहीं भेजा जा रहा है आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ही इसके लिए अप्लाई करें। ऑफिशल वेबसाइट पर आपको इससे जुड़ी सभी जानकारियां मिल जाएगी।

 

सही डाऊनलोड लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

 सरकार के द्वारा ऑफीशियली बताया गया है कि मोबाइल पर कई तरह के लिंक भेजे जा रहे हैं जिसके माध्यम से महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कृपया ऐसे लिंक पर भरोसा ना करें।

सही डाऊनलोड लिंक सेवा विभाग की आधिकारिक वैबसाइट- https://socialjusticehry.gov.in/deen-dayal-lado-lakshmi-yojana-ddlly/ पर उपलब्ध करवाया गया है। साइबर ठगो के द्वारा असली दिखने जैसा ही एक नकली लिंक बना लिया गया है जिसके माध्यम से महिलाओं के साथ ठगी की घटनाएं की जा रही है।


 विभाग ने कहा कि अगर आपके मोबाइल पर किसी भी तरह का लिंक आता है तो उसे पर यकीन ना करें। अगर कोई आपको फर्जी लिंक भेजता है तो आप टोल फ्री नंबर पर कॉल करें सरकार के द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।दो टोल-फ्री नंबर 01724880500 और 18001802231 जारी किए। इन नंबरों पर कॉल करके आप आसानी से लड्डू लक्ष्मी योजना के बारे में जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं।