{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले! गेहूं की बुवाई पर मिलेगा पैसा, आलू के ये बीज भी मिलेंगे सस्ते

 

 

 

 

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सरकार के द्वारा गेहूं के बीज पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ा दिया गया है और अब किसानों को गेहूं के बीज पर 1695 प्रति क्विंटल की सब्सिडी दी जाएगी। 40 किलोग्राम का बैग 1080 रुपए में अब आराम से मिल जाएगा।


 हरियाणा कृषि विभाग के द्वारा रवि सीजन के लिए प्रमाणित गेहूं बीज का सरकारी बिक्री रेट जारी कर दिया गया है। हालांकि एक शर्त भी रखी गई है। नए नियमों के अनुसार सब्सिडी 10 साल से अधिक पुरानी किस्म पर नहीं दी जाएगी इसके साथ ही साथ  C-306 किस्म पर भी इस सब्सिडी को लागू नहीं किया जाएगा।

किन किस्मों पर मिलेगा सब्सिडी का लाभ 

लाभ  कृषि विभाग के द्वारा दिए गए अपडेट के अनुसार पिछले 10 सालों में विकसित किस्म पर किसानों को सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। सरकारी एजेंसियों के बिक्री केंद्र पर आसानी से बीज मिल जाएगा।

 केवल हरियाणा के स्थानीय किसानों को मिलेगा लाभ 

नए आदेश के अनुसार यह छूट केवल हरियाणा के स्थानीय किसानों को दिया जाएगा। इसका लाभ किसी भी तरह की एजेंसी या किसान समूह को नहीं दिया जाएगा सरकार के द्वारा यह नया नियम किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही साथ अब किसानों को आलू की उन्नत किस्म भी दी जाएगी ताकि किसान अच्छे से पैदावार कर सके और उनका मुनाफा बढ़ सके।