रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी: नवरात्रि में इस रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, कई ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच
Indian railway news: अक्टूबर के महीने में नवरात्रि के अवसर पर रेलवे के द्वारा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाने का फैसला लिया गया है। नवरात्रि के दौरान अक्सर देखा जाता है कि ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ जाती है ऐसे में उत्तर पश्चिम रेलवे के द्वारा अपने क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाए जाएंगे ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
रेलवे की फैसले से यात्रियों को अधिक सिम उपलब्ध होगी और भीड़ के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन नंबर 14714/14713 दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय रेलसेवा में सात अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 थर्ड एसी में एक, सेकंड एक और स्लीपर क्लास में भी अतिरिक्त डब्बा बढ़ाया जाएगा।
यह ट्रेन बीकानेर लाइन के महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर रूकती है। ट्रेन में अतिरिक्त डब्बे बढ़ने से महेंद्रगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।
इन ट्रेनों में बढ़ेगा कोच
(19617/19618), रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी (19620/19619), रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी (59633/59634) तथा रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी (19622/19621) रेलसेवाओं में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पांच-पांच द्वितीय साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। ट्रेनों में कोच बढ़ने से रेल यात्रियों को काफी फायदा होगा