{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, राज्य में खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, CM सैनी ने किया ऐलान

 

हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य सरकार के द्वारा हरियाणा में युवाओं को रोजगार देने के लिए बड़ा प्लान बनाया गया है। सामने जानकारी के अनुसार मलेशिया के निवेशक हरियाणा में AI इकोसिस्टम में निवेश करेंगे जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

 मलेशिया के एक मंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी और इस दौरान उन्होंने बताया कि वह हरियाणा में निवेश करेंगे। हरियाणा में निवेश की संभावनाएं भी मलेशिया की कंपनियों के द्वारा तलाशी जा रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रौद्योगिकी आधारित निवेश के लिए तेजी से अपनी नई पहचान बना रहा है और यहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई पीढ़ी के उद्योगों के लिए मजबूत इकोसिस्टम भी तैयार किया जा रहा है।

 मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचकूला और गुरुग्राम में AI हब विकसित किया जा रहा है। मैंने बताया कि मलेशिया के सहयोग से यहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब बनाया जाएगा। इस हब के बनने से लाखों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।

  हरियाणा में मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारी मलेशिया के साथ स्थापित की जाएगी जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा इसके साथ ही साथ नई प्रौद्योगिकी निवेश कौशल विकास और आर्थिक विकास होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में हरियाणा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हक बनेगा और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिलेगा।