Haryana ACB Action: ACB का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते समय पटवारी और उसका सहयोगी गिरफ्तार
Haryana ACB Action : हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा यह रिश्वत लेते हुए एक पटवारी और उसके सहयोगी को रंगे हाथों पकड़ा गया है। दोनों तहसील में काम करवाने के लिए रिश्वत मांग रहे थे इसके बाद प्लान बनाकर एसीबी के द्वारा इन्हें गिरफ्तार किया गया।
पानीपत में पटवारी और कानूनगो पिछले 6 महीने से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं इसी दौरान एक पटवारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ACB के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायत मिलने के बाद टीम के द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ACB के द्वारा जाल बिछाकर इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
HSVP कार्यालय के पास से हुई गिरफ्तारी
HSVP कार्यालय के नजदीक एसीबी के द्वारा पटवारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। अरेस्ट हुए पटवारी की पहचान सुभाष निवासी गढ़ी बेसिक के रूप में बताई गई है। उसके सहयोगी का नाम उस्मान है।ACB नई जानकारी दिया की हड़ताल के वजह से तहसील का काम प्रभावित हो रहा है और काम करवाने के लिए पटवारी और उसके सहयोगी ने रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी और ACB के द्वारा बड़े ही समझदारी के साथ आरोपी पटवारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया।ACB के द्वारा बताया गया कि आगे इस घटना की जांच की जाएगी और उसके बाद कार्रवाई होगी।