{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana Bank Fraud News: हरियाणा के बैंकों पर सरकार का एक्शन, बैंकों में लगे ताले,कई अकाउंट हुए फ्रीज

 
Haryana Bank Fraud News: हरियाणा के दो प्राइवेट बैंकों पर हरियाणा सरकार के द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है। राज्य सरकार के द्वारा राजधानी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आने के बाद राज्य सरकार ने दोनों निजी बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जांच में करोड़ों रुपए के घोटाले सामने आए हैं इसके बाद बैंक के कई खातों को फ्रीज कर दिया गया है और इन दोनों शाखाओ में पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
सामने जानकारी के अनुसार पंचकूला और कुरुक्षेत्र के साथ कई जगहों पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के बाहर पुलिस को तैनात किया गया है। पंचकूला में इन बैंकों के ब्रांच का ताला बंद कर्मचारियों को खोलना नहीं दिया गया और सभी स्टाफ को बाहर खड़ा कर दिया गया। हरियाणा पुलिस ने आरोप लगाया है कि दोनों बैंक के कर्मचारी पुलिस के जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
 कोटक महिंद्रा बैंक में बड़ी गड़बड़ी आई सामने
 पंचकूला नगर निगम के फिक्स्ड डिपॉजिट में कोटक महिंद्रा बैंक में भारी गड़बड़ी सामने आई है। यहां 145 से लेकर 150 करोड़ के जमा धन में अनियमितता का मामला सामने आया है। एक खाते में तो 50 करोड़ के जगह मात्र 2.5 करोड़ ही है।प्रीफिक्स डिपॉजिट के रिकॉर्ड ही नहीं मिले हैं।यहां दो गुप्त खाते भी सामने आए हैं।एक रिलेशनशिप मैनेजर को गिरफ्तार कर दिया गया है।
 AU स्मॉल फाइनेंस बैंक
 हरियाणा सरकार के द्वारा स्मॉल फाइनेंस बैंक में संदिग्ध लेनदेन पाया गया है। जांच में सामने आया है कि सरकारी खाते से लगभग 47 करोड रुपए ट्रांजैक्शन करके दूसरों के खाते में भेज दिए गए हैं। सरकार के द्वारा इस बैंक को अपने पैनल से हटा दिया गया है। अल्लाह की बैंक ने गलत काम से इनकार कर दिया है फिर भी अब सरकार के द्वारा जांच की जा रही है।