Haryana Cabinet meeting : हरियाणा में आज होगी कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर लगेगी मुहर
Haryana Cabinet meeting Update : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर आ रही है। बता दे की प्रदेश में आज केबिनेट की मीटिंग होने जा रही है। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने जा रही है।
मानसून सत्र की तिथि तय
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा के मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि तय की जाएगी। अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में विधानसभा सत्र बुलाया जा सकता है।
इन अन्य मुद्दों पर भी होगी चर्चा
अधिक जानकारी के लिए बता दे की आज दोपहर बाद तीन बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्य कमेटी रूम में होने वाली कैबिनेट बैठक में उन चार प्रस्तावाें पर भी विचार किया जा सकता है, जिन्हें पिछली बैठक में पेंडिग रखा गया था।
इसके अलावा विधानसभा में पारित किए जाने वाले विधेयकों के प्रारूप को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
मानसून सत्र में आधा दर्जन से अधिक विधेयक पारित कराए जाने हैं। इनमें प्रशासनिक सुधार, विभागीय नियमों में संशोधन और जनहित से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।
संबंधित विभागों के मंत्री संशोधित विधेयकों का ड्राफ्ट कैबिनेट के समक्ष रखेंगे, जिससे इन्हें अंतिम रूप दिया जा सके। वहीँ आज अगर मानसून शत्र की तारीखों का एलान होता है तो आने वाले दिनों में लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है