हरियाणा में सड़क से 3 फीट दूरी पर लगेंगे बिजली के खंभे, मुख्यमंत्री ने दिया आदेश, जानें क्या है कारण
Haryana news: हरियाणा में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है,अब सड़कों के किनारे बिजली के खंभे नहीं लगाए जाएंगे।मुख्यमंत्री सैनी के द्वारा इसको लेकर सख्त आदेश जारी किया गया है।
सड़क से 3 फिट दूरी पर लगेंगे खम्भे
बिजली के खंभे सड़कों से कम से कम 3 फीट की दूरी पर लगाए जाएंगे ताकि गाड़ियों को पर्याप्त जगह मिल सके और सड़क दुर्घटना ना हो।
शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया की सड़कों के किनारे लगे खराब जर्जर और अनुपयोगी बिजली के खाबो को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हटाए जाने वाले खाबो का स्टॉक रिकॉर्ड भी तैयार किया जाए और उन्हें बेकार छोड़ने के बजे दोबारा उनका इस्तेमाल किया जाए।
बैठक में लोक निर्माण मंत्री रणवीर सिंह गंगवा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आम लोगों के सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए और संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
बिजली के खंभे पास होने से हो जाता है एक्सीडेंट
अक्सर देखा जाता है कि बिजली के खंबे पास होने से एक्सीडेंट जैसी घटनाएं होती है यही वजह है कि बिजली के खाबो को 3 फीट की दूरी पर लगाने का आदेश जारी किया गया है।मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द इस नियम को लागू करने का आदेश दिया है।