{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने  गौशालाओं को दी बड़ी सौगात, कर दी बड़ी घोषणा 

 

Haryana news :  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा हरियाणा के 602 पंजीकृत गौशालाओं के लिए 68.34 करोड रुपए स्वीकृत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी गौशालाओं को बेहतर तरीके से बनाया जाएगा ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बन सके और विकास हो सके।

  एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने यह बड़ा ऐलान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संतुलन का प्रतीक है। 

 इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि गौ माता की सेवा केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता से भी जुड़ा हुआ है। हम सभी को गौ माता की सेवा करनी चाहिए और गौ माता का हर संभव ख्याल रखना चाहिए।


वर्ष 2014 में जहां 215 पंजीकृत गौशालाएं थीं वहीं अब यह संख्या बढ़कर 697 हो गई है और करीब 4 लाख बेसहारा गौवंश को आश्रय मिल रहा है। 330 गौशालाओं में सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं और 2026-27 तक सभी पंजीकृत गौशालाओं को सौर ऊर्जा आधारित बनाने का लक्ष्य है।