{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा में CM फ्लाइंग इंस्पेक्टर चढ़ा ACB के हत्थे, 5 लाख की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार 

सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार की ड्यूटी प्रदेश के अंबाला जिले में लगाई गई थी। राजेश कुमार की रिटायरमेंट में 2 वर्ष का समय शेष रहा था। रिटायरमेंट से ठीक 2 वर्ष पहले आज रविवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार के बड़े मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने यमुनानगर से करनाल तक रेत-बजरी से भरी गाड़ियों को बिना रोक-टोक निकालने की ऐवज में करनाल जिले के निवासी से 500000 रुपए रिश्वत के रूप में देने की मांग की थी।
 

ACB Haryana: हरियाणा प्रदेश से रिश्वतखोरी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम CM फ्लाइंग इंस्पेक्टर को 5 लख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरता किया है। यह मामला प्रदेश के अंबाला जिले के सामने आया है। रिश्वत के इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कुरुक्षेत्र टीम ने आज रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 5 लख रुपए की रिश्वत के मामले में हरियाणा CM फ्लाइंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।  

CM फ्लाइंग इंस्पेक्टर अंबाला में था ड्यूटी पर तैनात

जानकारी के अनुसार हरियाणा सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार की ड्यूटी प्रदेश के अंबाला जिले में लगाई गई थी। राजेश कुमार की रिटायरमेंट में 2 वर्ष का समय शेष रहा था। रिटायरमेंट से ठीक 2 वर्ष पहले आज रविवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार के बड़े मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने यमुनानगर से करनाल तक रेत-बजरी से भरी गाड़ियों को बिना रोक-टोक निकालने की ऐवज में करनाल जिले के निवासी से 500000 रुपए रिश्वत के रूप में देने की मांग की थी।

करनाल निवासी शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को बताया कि इंस्पेक्टर राजेश कुमार उससे प्रति वाहन 10 हजार रुपए हर महीने देने की डिमांड कर रहा था। जिसके पास उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ग्रुप के ऑफिस में की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी राजेश कुमार को आज रविवार के दिन को रिश्वत की रकम लेते रंगेहाथ दबोच लिया। बता दें ACB ने शनिवार रात को फरीदाबाद जिले की बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग में तैनात एएसआई को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।