{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के बिजली कर्मचारियों ने किया नया ऐलान, आम लोगों की बढ़ सकती है मुश्किल, देखें 

 

Haryana News: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के वजह से परेशानी बढ़ रही थी और अब बिजली कर्मचारियों का हड़ताल भी शुरू हो गया है जिससे हरियाणा के लोगों को बिजली की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। 


निजी बिजली कंपनियों को लाइसेंस, एग्री डिस्कॉम और स्मार्ट मीटरिंग के खिलाफ सोमवार से अगले तीन दिनों तक बिजली कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल करने का फैसला लिया गया है।


 आम लोगों की बढ़ सकती है परेशानियां 

 हड़ताल के दौरान आम लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। ऊर्जा विभाग की अतिरिक्त सचिव असीमा बराड़ के अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक किया गया लेकिन इस बैठक में बात नहीं बन पाई और कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि उनके पास हड़ताल के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।

 तीन दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी 


 सामने आई जानकारी के अनुसार बिजली कर्मचारी तीन दिनों तक हड़ताल पर रहने वाले हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर उनके साथ कोई भी दमनकारी कार्रवाई होती है तो इसके खिलाफ पूरे देश भर में आंदोलन किया जाएगा।

 कर्मचारियों का कहना है कि सरकार अपने लिए फैसले पर दोबारा से विचार करें। वहीं बिजली कर्मचारियों का यह भी कहना है कि सरकार के द्वारा अभी तक बिजली विभाग से जुड़े कई फैसले लंबित रखे गए हैं। इन सभी फैसलों पर जल्द विचार किया जाए वरना हड़ताल बढ़ सकता है।