हरियाणा के इन कर्मचारियों और अधिकारीयों की 28 अगस्त तक छुट्टियां हुई रद्द, जानें क्या है कारण
Haryana News: रक्षाबंधन का पावन त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा और 28 अगस्त को बहनें अपने भाइयों के घर जाती है ऐसे में बहनों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार और परिवहन विभाग में विशेष इंतजाम किया है। त्योहार के दौरान बसों की कोई कमी ना हो और यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
रक्षाबंधन को देखते हुए लिया गया फैसला
रक्षाबंधन पर यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए टाइम टेबल तैयार किया गया है और मुख्य रूटों पर 15-15 मिनट के अंतराल पर बस चलाई जाएगी। जहां ज्यादा भीड़ होगा वहां नियमित संचालन के अलावा अतिरिक्त बसों को भी चलाया जाएगा।
सभी बस चालक परिचालक और वर्कशॉप स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई है ताकि बसों का संचालन सूत्चारु रूप से हो सके। राज्य सरकार के द्वारा घोषणा किया गया है कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को सफर के दौरान मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। 27 तारीख को दोपहर 12:00 से लेकर 28 तारीख को रात 12:00 बजे तक इस नियम को लागू रखा जाएगा।