{"vars":{"id": "114287:4880"}}

New District In Haryana: हरियाणा को मिला 23वां जिला, तीन तहसीलों के साथ हांसी बना नया जिला, जींद जिले की सीमा से लगते कई गांव होंगे शामिल 

हरियाणा प्रदेश के 23वें जिले हांसी में 97 राजस्व गांव और 110 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार हांसी जिले का क्षेत्र पूर्व में पुलिस जिला घोषित होने के बाद निर्धारित किया गया क्षेत्र ही रहेगा। नए जिले में तीन तहसील, दो उपमंडल और एक उपतहसील को शामिल किया गया है। जिले के ड्राफ्ट में हांसी और नारनौद उपमंडल के साथ खेडी चौपटा उपतहसील का क्षेत्र शामिल किया गया है।
 

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार जिले के हांसी क्षेत्र के लोगों को आज नए जिले के रूप में बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने आज हिसार जिले के हांसी क्षेत्र को नया जिला बनाने की घोषणा की है। नायब सरकार ने प्रदेश के हांसी क्षेत्र को जिला घोषित करने के साथ तीन तहसीलों की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार हांसी जिले में नारनौंद, बास और हांसी के रूप में तीन तहसीलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा खेड़ी चोपड़ा को उप तहसील का दर्जा दिया गया है। प्रदेश में हांसी को नया जिला बनाने के बाद संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

जींद जिले की सीमा से लगते हिसार जिले के कई गांव हांसी जिले में होंगे शामिल

हरियाणा प्रदेश में हांसी के रूप में नया जिला बनाने की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में लोग मिठाइयां बांटकर खुशी मना रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा नए जिले की घोषणा के बाद प्रशासन द्वारा हांसी जिले का मैप भी जारी कर दिया गया है। इस मैप के अनुसार जींद जिले की सीमा से लगते हिसार जिले के दर्जनों गांवों को हांसी जिले में शामिल किया गया है। विभाग द्वारा जारी किए गए मैप के अनुसार हिसार जिले के जींद की सीमा से लगते रायथल, खांडा खेड़ी, मिर्चपुर और गैबीनगर (पूर्व में किन्नर नाड़ा) सहित दर्जनों गांवों को हांसी जिले में शामिल किया गया है। बता दें कि हांसी को 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा पुलिस जिला घोषित किया गया था। 

हांसी जिले में 97 राजस्व गांव और 110 ग्राम पंचायतें होंगी शामिल 

हरियाणा प्रदेश के 23वें जिले हांसी में 97 राजस्व गांव और 110 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार हांसी जिले का क्षेत्र पूर्व में पुलिस जिला घोषित होने के बाद निर्धारित किया गया क्षेत्र ही रहेगा। नए जिले में तीन तहसील, दो उपमंडल और एक उपतहसील को शामिल किया गया है। जिले के ड्राफ्ट में हांसी और नारनौद उपमंडल के साथ खेडी चौपटा उपतहसील का क्षेत्र शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विभाग द्वारा नए जिले का ड्राफ्ट तैयार कर प्रदेश के राजस्व विभाग को भेज दिया गया है।