{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारियों को मिला बड़ा तोहफा,अब कैशलेस मिलेगी ये सुविधा

 

Haryana news:  हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इसकी घोषणा की। हरियाणा के कर्मचारी और पेंशन भोगी पंजाब के चार बड़े और प्रतिष्ठित विशेषज्ञ अस्पतालों में अपने गंभीर बीमारी का इलाज करा पाएंगे।

 हरियाणा सरकार के इस तोहफे के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारियों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विश्व स्तरीय इलाज की सुविधा मिलेगी और उन्हें दिल्ली मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाना नहीं पड़ेगा।

 इन चार अस्पतालों में मिलेगी इलाज की सुविधा 

 स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किए गए सूची के अनुसार अब हरियाणा के सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारियों को इन चार अस्पतालों में अच्छे इलाज की सुविधा मिलेगी।

होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़): यह टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई की ही एक आधुनिक इकाई है।


होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, संगरूर: यह भी टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा संचालित है, जो कैंसर के इलाज का बड़ा केंद्र है।


रीजनल स्पाइनल इंजरीज सेंटर, सेक्टर 70, मोहाली: यहाँ रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर चोटों और सर्जरी का विशेष उपचार उपलब्ध है।

पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंस, मोहाली: लिवर और पित्त संबंधी जटिल बीमारियों के लिए यह उत्तर भारत का अग्रणी संस्थान है।
 

 अब कोई सरकारी कर्मचारी या पेंशनधारी किसी गंभीर बीमारी का शिकार होता है तो वह आसानी से पंजाब के इन अस्पतालों में इलाज कर पाएगा और उन्हें बड़े शहरों में जाकर परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।