{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 हरियाणा सरकार ने अग्नि वीरों को दिया बड़ा तोहफा, अब इन 6 नौकरियों में मिलेगा 20% आरक्षण

 

Haryana News: हरियाणा की अग्नि वीरों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब अग्नि वीरों को कई विभागों में आरक्षण मिलेगा ताकि उनका भविष्य खराब ना हो और उन्हें आसानी से दूसरी नौकरी मिल सके। हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि  द्वितीय श्रेणी की नौकरियों में अग्नि वीरों को एक परसेंट और तृतीय श्रेणी के पदों पर पांच परसेंट आरक्षण दिया जाएगा।

 इन विभागों में 20% मिलेगा आरक्षण

  सबसे बड़ी बात है की अग्निवीरों को अब हरियाणा में पूलिस कॉस्टेबल, वन रक्षक, जेल वार्डर, माइनिंग गार्ड, वन्य जीव गार्ड और फायर ऑपरेटर सह चालक के पदों पर 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

 शारीरिक जांच में भी मिलेगी छूट

 हरियाणा के अग्नि वीरों को सामान्य पात्रता परीक्षा के साथ थी पुलिस भर्ती में भी शारीरिक जांच परीक्षा में छूट दी जाएगी। तृतीय श्रेणी पदों के लिए विभागीय लिखित परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। सरकार के द्वारा इस से संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

 1 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था 

 नई व्यवस्था को 1 सितंबर से लागू किया जाएगा। अग्नि वीरों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा नई व्यवस्था को लागू करने का फैसला लिया गया है। आरक्षण मिलने से अग्नि वीर आसानी से दूसरी नौकरी कर पाएंगे।