{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के इन सरकारी शिक्षकों के नौकरी पर मंडराया खतरा, राज्य सरकार ने जारी किया बड़ा अलर्ट

 

Haryana Government Teachers News:  हरियाणा के सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडरा गया है। राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार राज्य के हजारों शिक्षकों की नौकरी जा सकती है। तो आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

 

 हरियाणा के इन शिक्षकों की नौकरी पर मंडराया खतरा

 

 लोकसभा में एक लिखित सवाल का जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकारी शिक्षक की योग्यता के लिए अब TET परीक्षा हर हाल में अनिवार्य रहेगा। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को इस नियम में छूट देने के लिए किसी भी तरह की अलग व्यवस्था लागू करने पर अभी कोई भी विचार नहीं किया जा रहा है।

पात्र शिक्षकों को TET पास करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि 2028 तक हर हाल में टेट परीक्षा पास करना होगा। TET परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों की नौकरी पर खतरा आ सकता है।

 सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनाया फैसला

 सुप्रीम कोर्ट को भी केंद्र सरकार के इस फैसले का समर्थन मिला है और अब हरियाणा के भी कई शिक्षकों के ऊपर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद खतरा मंडराने लगा है। अदालत ने सरकार को समय-समय पर TET परीक्षा के आयोजन की सलाह दी है ताकि शिक्षकों को समय से परीक्षा पास करने का मौका मिल सके और उनकी नौकरी पर कोई खतरा न आए। हरियाणा सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आपको 2028 से पहले  TET परीक्षा पास करना होगा।