इस त्यौहारी सीजन मिलावटखोरों पर नकेल कसेगी हरियाणा सरकार, CM ने जारी किया खास निर्देश, देखें
Haryana News: हरियाणा के खाद्य विभाग के द्वारा मिलावटखोरो के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के द्वारा शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक किया गया इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मिलावटखोरो के खिलाफ अभियान चलाया जाए और खराब गुणवत्ता वाले फूड्स के खिलाफ एक्शन लिया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि त्यौहारी सीजन में मिलावट काफी बढ़ जाता है ऐसे में मिलावट करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाए ताकि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना हो पाए।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मिलावट वाला सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मिलावट वाला सामान बेचने वाले लोगों पर तगड़ा जुर्माना लगाया गया है और आने वाले समय में भी ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
दशहरा दिवाली जैसे त्योहारों में मिलावटी भी मिलावटी तेल और पनीर की बिक्री काफी बढ़ जाती है ऐसे में जगह-जगह छापेमारी की जाएगी ताकि कोई भी मिलावटी सामान ना बेच पाएं । वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी तैयारियां तेज कर दी गई है और मुख्यमंत्री के द्वारा भी मिलावट वाले खाद्य पदार्थों पर एक्शन लेने का निर्देश दिया गया है।