हरियाणा के 39.89 लाख बीपीएल कार्ड धारकों को मिलेगी ये सुविधा, सरकार ने जारी की आदेश
Haryana new Ration Rule: हरियाणा के राशन कार्ड धारको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को मिलने वाले सरसों तेल वितरण को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया है। तेल पैकिंग और वितरण का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। लगभग 39 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा एक नई व्यवस्था बनाई गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार 2 लीटर या अन्य बड़े पैक के बजाय लाभार्थियों को 500 मिलीलीटर या 1 लीटर बोतल सरसों तेल उपलब्ध कराया जाएगा।
इस तेल को बेचने पर होगी कड़ी कार्रवाई
नए नियम के अनुसार लाभार्थियों को कैश के जगह अब तेल दिया जाएगा। इन बोतलों पर स्पष्ट रूप से लिखा जाएगा कि इस तेल को सेल के लिए नहीं बनाया गया है। अगर कोई तेल बेचते हुए पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पिछले कुछ महीनो में तेल बिक्री पर रोक लगा दी गई थी
आपको बता दे पिछले कुछ महीनो में तेल बिक्री पर रोक लगा दी गई थी और सरकार के द्वारा तेल के बदले पैसा दिया जा रहा था। लेकिन अब सरकार ने फैसला लिया है कि पैसे के बदले फिर से तेल वितरण शुरू किया जाएगा। जल्द ही डिपो तक तेल भेजने का काम शुरू कर दिया जाएगा।