हरियाणा में मिड डे मील फर्जीवाड़े पर लगेगा लगाम, सरकार ने बनाया नया नियम, देखें
Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा मिड डे मील के नियमों में बदलाव किया गया है। अब सरकारी स्कूलों में मिड डे मील में फर्जीवाड़ा नहीं हो पाएगा क्योंकि अब बच्चों की हाजिरी की डिजिटल निगरानी की जाएगी। MIS पोर्टल ओर रजिस्टर के साथ ऐप्प का मिलान किया जाएगा और अगर हाजिरी में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो प्रिंसिपल की जिम्मेदारी होगी।
मिड डे मील में गड़बड़ी पर लगेगी रोक
शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में मिड डे मील व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने का एक्शन प्लान तैयार किया है। बच्चों की दैनिक हाजिरी का सत्यापन किया जाएगा। अब डिजिटल एक से आठ क्लास तक के बच्चों की हाजिरी दर्ज की जाएगी।
रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने पर प्रिंसिपल पर होगी कार्रवाई
सरकार के नए नियमों के अनुसार अगर रिकॉर्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो स्कूल के प्रिंसिपल को जवाब देना होगा। मिड डे मील इंचार्ज के ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी। अब खंड शिक्षा अधिकारी और डिप्टी डीईओ के द्वारा स्कूल की रोजाना जांच की जाएगी।
सरकार के द्वारा यह फैसला तब लिया गया जब लगातार मिड डे मील से जुड़ी गड़बड़ी सामने आ रही थी। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहां है कि मिड डे मील में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी वही बच्चों को अब उचित पोषण वाला खाना भी मिले इसकी भी जिम्मेदारी प्रिंसिपल और अफसर को दी गई है।